आज़मगढ़: भैंसासुर पाती गांव में दबंग ने बंद कर दी पीड़ित की नाली, पीड़ित महिला ने एसपी ऑफिस पर लगाई गुहार
अहरौला थाना के भैंसासुर पाती गांव की निवासिनी सीता ने बुधवार को SP ऑफिस पहुंचकर SP से न्याय की गुहार लगाई। पीड़ित महिला के अनुसार उसके घर की नाली को जबरन पड़ोसी रविंद्र पांडेय ने बंद कर दिया। जिसके चलते उसके घर से पानी की निकासी नहीं हो पा रही और बड़ी परेशानी का सामना करना पड़ रहा है। मामले में स्थानीय थाने पर भी कई बार गुहार लगाई लेकिन कोई सुनवाई नहीं हुई।