आज़मगढ़: राउत मऊ में बच्चों के विवाद में महिला को मारपीट कर गंभीर रूप से किया गया घायल, जिला अस्पताल में किया गया भर्ती
सिधारी थाना के राउतमऊ में सोमवार को बच्चों के विवाद को लेकर मारपीट हो गई। इस दौरान एक पक्ष के लामबंद लोगों ने महिला पुष्पा को मारपीट कर घायल कर दिया। जिसको जिला अस्पताल में भर्ती कराया गया। पुष्पा की परिजन उर्मिला ने बताया कि पड़ोसी भुवाल के बच्चे पुष्पा के घर के बाहर खेल रहे थे पुष्पा के बच्चे को पीट दिया। जिसकी शिकायत पुष्पा ने भुवाल की पत्नी से शिकायत की।