आज़मगढ़: गुंडाएक्ट में SP की अनुशंसा पर जिला मजिस्ट्रेट ने जिलाबदर किए सरायमीर क्षेत्र से 3, जहानागंज क्षेत्र से 2 समेत 13 अपराधी
SP द्वारा अपराध नियंत्रण में चलाये जा रहे विशेष अभियान में गोवध, शराबतस्कर, आपराधिक व दुष्कर्म में सक्रिय अपराधियों पर गुण्डाएक्ट के अन्तर्गत कार्यवाही की गयी। जिलामजिस्ट्रेट द्वारा 13अपराधियों को 6माह के लिए जिलाबदर किया गया। जिसमें थाना सरायमीर से 3, जहानागंज से 2 व थाना गम्भीरपुर, देवगांव, जीयनपुर, बरदह, फूलपुर, महराजगंज, पवई व तहबरपुर से 1-1 अपराधी हैं।