आज़मगढ़: चैत्र नवरात्र व ईद के मद्देनजर पुलिस प्रशासन चौकन्ना, भीड़भाड़ वाले सार्वजनिक क्षेत्रों में की जा रही कड़ी निगरानी
मंगलवार से चैत्र नवरात्र प्रारंभ हो गया है वहीं 11 अप्रैल को ईद भी मनाई जाएगी जिसको लेकर लोग तैयारियों में जुटे हुए हैं।बाजारों में भी काफी चहल-पहल देखी जा रही है तो वहीं आजमगढ़ पुलिस प्रशासन भी सुरक्षा के मद्देनजर चौकन्ना है।एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि आजमगढ़ में तक़रीबन 3500 पुलिसकर्मी भ्रमणशील रहकर निगरानी में जुटे हैं।