आज़मगढ़: पांडेय चौक गांव में युवक ने घर पर बैठी महिला के सिर पर किया वार, हुई घायल जिला अस्पताल में भर्ती
थाना कंधरापुर क्षेत्र के पांडेय चौक गांव निवासी सुनीता सरोज सोमवार की रात को अपने घर के द्वार पर बैठी थी तभी पड़ोस के राहुल नाम का युवक आ गया। बिना किसी कारण के लकड़ी के बेट से जिसमे किल लगी थी उससे राहुल ने सुनीता के सर पर प्रहार कर दिया। सुनीता घायल हो गई। जिन्हें मंगलवार को जिला अस्पताल ले जाकर भर्ती कराया गया इलाज चल रहा है |