आज़मगढ़: जहानागंज बाजार के पास थार गाड़ी से बाइक चालक की मौत के मामले में आरोपी चालक वाहन समेत गिरफ्तार, एसपी सिटी ने दी जानकारी
जहानागंज बाजार के पास 2 दिन पूर्व रात में 11 बजे चिरैयाकोट की तरफ से आ रही थार गाड़ी ने एक बाइक को टक्कर मार दी थी जिसमें 28 वर्षीय निलेश की मौत हो गई थी। CCTV फुटेज भी जारी हुआ था। इसके आधार पर पुलिस ने आरोपी चालक राधेश्याम गौड़ को वाहन समेत गिरफ्तार कर लिया है एसपी सिटी शैलेंद्र लाल ने बताया कि विभिन्न धारा में FIR दर्ज कर आरोपी को गिरफ्तार कर लिया गया है।