लिधौरा: लुहरगुवा: कलयुगी बेटे का खूनी गुस्सा, पारिवारिक विवाद में पिता पर गैंती से हमला, मामला दर्ज
लुहरगुवा गांव में पारिवारिक विवाद के चलते बेटे ने ही पिता पर हमला कर दिया। जानकारी के मुताबिक शैलेंद्र ने अपने पिता राकेश के साथ मारपीट करते हुए गैंती के बेट से वार कर दिया, जिससे उनके सिर में गंभीर चोट आ गई। घटना के बाद दिगौड़ा पुलिस जिला अस्पताल पहुंची और घायल के कथन दर्ज कर आरोपी बेटे के खिलाफ मामला दर्ज कर आगे की कार्रवाई शुरू कर दी है।