बथनाहा: बथनाहा आंगनबाड़ी चयन को लेकर आमसभा में हंगामा, ग्रामीणों ने एसडीओ की गाड़ी घेरी
बथनाहा प्रखंड के हरीबेला वार्ड संख्या 16 स्थित पोषक केंद्र संख्या 240 पर आंगनबाड़ी सेविका एवं सहायिका चयन को लेकर सोमवार को आयोजित आमसभा में जमकर हंगामा हुआ। ग्रामीणों ने मेधा सूची में कथित छेड़छाड़ और बाहरी पोषक क्षेत्र के अभ्यर्थी को लाभ पहुंचाने का आरोप लगाते हुए विरोध प्रदर्शन किया।