किच्छा: भाजपा प्रदेश अध्यक्ष महेंद्र भट्ट का किच्छा में पार्टी कार्यकर्ताओं ने किया जोरदार स्वागत
महेंद्र भट्ट ने कहा कि भाजपा कार्यकर्ता ही पार्टी की असली ताकत हैं, और 2027 के चुनाव में जीत का आधार मजबूत संगठन से ही बनेगा। उन्होंने कार्यकर्ताओं से केंद्र और राज्य सरकार की जनकल्याणकारी योजनाओं को जनता तक पहुंचाने की अपील करते हुए कहा कि—“हर घर भाजपा, हर दिल में मोदी” का मंत्र लेकर आगे बढ़ें।