UPI नीति के विरोध में कांग्रेस का प्रदर्शन, पीएम का पुतला फूंका
खटीमा में केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों के विरोध में कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर जोरदार प्रदर्शन किया। कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला फूंककर अपना विरोध दर्ज कराया। पुतला दहन को लेकर मौके पर मौजूद पुलिस प्रशासन और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच जमकर धक्का-मुक्की भी हुई।खटीमा के मुख्य चौक पर कांग्रेस कार्यकर्ताओं का प्रदर्शन।प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी के पुतले के साथ नारेबाजी।पुलिस और कांग्रेस कार्यकर्ताओं के बीच धक्का-मुक्की।पुतला दहन करते कांग्रेस कार्यकर्ता।केंद्र सरकार की UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिलाए जाने और खटीमा के व्यापारियों की विभिन्न समस्याओं को लेकर कांग्रेस कार्यकर्ता सड़क पर उतरे। समस्त कांग्रेस कमेटी खटीमा के नेतृत्व में कार्यकर्ताओं ने मुख्य चौक पर प्रदर्शन करते हुए केंद्र सरकार के खिलाफ जमकर नारेबाजी की और प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी का पुतला दहन किया।पुतला जलाने को लेकर पुलिस प्रशासन ने विरोध जताया, जिसके बाद कांग्रेस कार्यकर्ताओं और पुलिस के बीच धक्का-मुक्की की स्थिति बन गई।कांग्रेस प्रदेश कार्यकारिणी सदस्य बॉबी राठौर ने कहा कि UPI संबंधी नीतियों, टैक्स, पेट्रोल में इथेनॉल मिश्रण और खटीमा के व्यापारियों की समस्याओं को लेकर कांग्रेस विरोध दर्ज करा रही है। उन्होंने आरोप लगाया कि पुलिस प्रशासन प्रदर्शन के दौरान अभिव्यक्ति की स्वतंत्रता को प्रभावित करने का काम कर रहा है।वहीं कांग्रेस नगर अध्यक्ष अमन अरोड़ा ने सरकार की नीतियों का कड़ा विरोध करते हुए कहा कि यदि समस्याओं का समाधान नहीं किया गया तो कांग्रेस आगे उग्र आंदोलन करेगी।