बलरामपुर: सीएचसी शिवपुरा का सीएमओ ने किया औचक निरीक्षण, 11 कर्मचारी अनुपस्थित पाए गए, वेतन काटने का दिया आदेश
सोमवार 1 बजे सीएचसी शिवपुरा का सीएमओ मुकेश कुमार रस्तोगी ने औचक निरीक्षण किया 11 कर्मचारी अनुपस्थित मिले जिनका वेतन काटने का आदेश दिया अस्पताल की व्यवस्थाओं की भी की व्यापक समीक्षा की।ग्रामीण क्षेत्रों में स्वास्थ्य सेवाओं में गुणवत्ता और अनुशासन सुनिश्चित करने के उद्देश्य से सीएमओ द्वारा निरीक्षण किया गया।कहा कि लापरवाही एवं अनुशासनहीनता बर्दाश्त नहीं होगी