बलरामपुर: कोतवाली नगर पुलिस ने वांछित अभियुक्त को किया गिरफ्तार, अभियुक्त पर चोरी की घटना में शामिल होने का आरोप
पुलिस अधीक्षक विकास कुमार के कुशल निर्देशन में अपर पुलिस अधीक्षक विशाल पाण्डेय एवं क्षेत्राधिकारी नगर ज्योति श्री के पर्यवेक्षण में तथा प्रभारी निरीक्षक मनोज कुमार सिंह के नेतृत्व में थाना कोतवाली नगर पुलिस ने सोमवार को कार्रवाई करते हुए एक वांछित अभियुक्त को गिरफ्तार किया है। यह कार्रवाई कोतवाली नगर में पंजीकृत मु0अ0सं0 163/025 धारा303, 317 के तहत की गई।