बलरामपुर: कलेक्ट्रेट में डीएम की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक हुई, नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने के दिए गए निर्देश
डीएम विपिन कुमार जैन की अध्यक्षता में जिला सड़क सुरक्षा समिति की बैठक आयोजित हुई,बैठक में सड़क दुर्घटनाओं की रोकथाम, सुरक्षित आवागमन और ट्रैफिक प्रबंधन को मजबूत करने पर विस्तार से चर्चा की गई। डीएम ने हाल ही में हुई सड़क दुर्घटनाओं का गहन ऑडिट कराने के निर्देश दिए और कहा कि दुर्घटनाओं के कारणो की पहचान कर जिले के भीतर नए ब्लैक स्पॉट चिन्हित करने को कहा।