बिहार में गजब का तबादला! एक DSP को दे दी दो जगह पोस्टिंग, गृह विभाग की गलती से मचा हड़कंप
Description
बिहार के गृह विभाग की ओर से जारी 44 अधिकारियों की पोस्टिंग और ट्रांसफर लिस्ट में ऐसी गलती सामने आई, जिसने पूरे मामले को चर्चा में ला दिया। एक ही DSP अधिकारी पंकज कुमार सिंह को त्रिवेणीगंज, सुपौल और सहरसा सदर- दो अलग-अलग जगहों पर SDPO के पद पर पोस्ट कर दिया गया।
मामला सामने आने के बाद पुलिस मुख्यालय ने स्पष्टीकरण जारी किया। बताया गया कि अधिकारी का नाम लिपिकीय यानी क्लेरिकल गलती के कारण सूची में दो बार दर्ज हो गया था। अब सहरसा और त्रिवेणीगंज में उनके पदस्थापन आदेश पर रोक लगा दी गई है और संशोधित शुद्धिपत्र जारी किया जा रहा है।
आखिर एक ही DSP को दो जगह पोस्टिंग कैसे मिल गई? पूरी कहानी जानने के लिए वीडियो अंत तक जरूर देखें।
#BiharNews #BiharNewsToday #BiharPolice #BiharGovernment #HomeDepartment #DSP #TransferPosting #Saharsa #Triveniganj #Supaul #BiharBreakingNews #BreakingNews #LatestNews #WeeHoursNewsBihar
Bihar, India | Aug 30, 2026