मधेपुरा: झल्लू बाबू सभागार में जिलाधिकारी ने स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षा बैठक की, दिए निर्देश
मधेपुरा जिलाधिकारी अभिषेक रंजन की अध्यक्षता में बुधवार को स्वास्थ्य विभाग की मासिक समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिले की स्वास्थ्य सेवाओं की गहन समीक्षा करते हुए जिलाधिकारी ने कई महत्वपूर्ण निर्देश दिए। उन्होंने सभी प्रभारी चिकित्सा पदाधिकारियों को अपने-अपने क्षेत्रों में अकार्यरत आशा कार्यकर्ताओं को चिन्हित करने का निर्देश दिया।