तिरोड़ी: बावनथड़ी में अवैध रेत उत्खनन से सीना छलनी, खनिज विभाग ने परिवहन करते 2 ट्रैक्टर जब्त किए
मध्यप्रदेश और महाराष्ट्र की जीवनदायनी कही जाने वाली बावनथड़ी नदी इन दिनों दोनों ही छोर पर रेत माफियाओं के निशाने पर है। नदी में मध्य प्रदेश की सीमा में आंजनबिहरी और बम्हनी में बेतहाशा अवैध रेत उत्खनन किया जा रहा है। आरोप है कि रेत माफिया मशीनों से नदी का सीना छलनी कर रेत निकाल रहे हैं और इसका अवैध परिवहन तहसील मुख्यालय तिरोड़ी से लेकर कटंगी तक किया जा रहा है।