इंदरगढ़: इंदरगढ़ में दतिया के नव निर्वाचित विधायक घनश्याम सिंह का जोरदार स्वागत, बोले- जनता की सेवा करूंगा
दतिया उपचुनाव में कांग्रेस के विजयी प्रत्याशी घनश्याम सिंह* का रविवार दोपहर 12 बजे इंदरगढ़ नगर आगमन पर कार्यकर्ताओं और आमजनों ने जोरदार स्वागत किया। नगर में जगह-जगह *तुलादान, पुष्प वर्षा और विशेष सजावट की गई। विधायक घनश्याम ने कहा कि मैं दोनों विधानसभा की जनता की सेवा करता रहूंगा सभी का धन्यवाद दिया इस मौके पर अवधेश नायक कांग्रेस प्रदेश महासचिव उपस्थिति रहे