अकलतरा: छत्तीसगढ़ सुंदरी ने अकलतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए किया था नामांकन, आयु कम होने पर नामांकन हुआ रद्द
छत्तीसगढ़ सुंदरी पूजा टांडेकर ने शिवसेना की ओर से जांजगीर-चांपा की अकलतरा नगर पालिका में अध्यक्ष पद के लिए नामांकन भरा था, लेकिन शिवसेना को बड़ा झटका लगा है। शिवसेना की अध्यक्ष प्रत्याशी पूजा टांडेकर का नामांकन रद्द हो गया है। 25 वर्ष के लिए 2 दिन कम था, जिसके चलते उनका नामांकन रद्द किया गया है। नामांकन रद्द होने के बाद उनका दर्द भी छलका है।