सादाबाद: सादाबाद क्षेत्र में 2 दुर्घटनाओं में 3 बाइक सवार हुए घायल, ग्रामीणों ने उन्हें अस्पताल पहुंचाया
रामकुमार अपनी बाइक से गांव जा रहा था। न.चौधरी के पास सड़क के बीचोंबीच एक गहरा गड्ढा था जो उसे अंधेरे में दिखाई नहीं दिया जिससे रामकुमार उछलकर बाइक से दूर जा गिरा और घायल हो गया। आगरा रोड पर एक अज्ञात वाहन ने बाइक में टक्कर मार दी। हादसे में 2 युवक अतुल और अनिल घायल हो गए। एंबुलेंस की मदद से सभी घायलों को सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र सादाबाद पहुंचाया गया है।