सिंदवडी सरपँच जस्सू बाई मीणा ने पदभार किया ग्रहण ग्रामवासियों एवं कई सरपंचों ने पहुंचकर दिया आशीर्वाद
दैनिक वीरधरा राजस्थान।
चित्तौड़गढ़। ग्राम पंचायत सिंदवडी में नवनिर्वाचित सरपंच जस्सू बाई मीणा का पदभार ग्रहण समारोह हर्षोल्लास एवं आपसी भाईचारे के माहौल में आयोजित हुआ। इस शुभ अवसर पर ग्राम पंचायत सिंदवडी के समस्त ग्रामवासियों ने बड़ी संख्या में उपस्थित होकर सरपंच जस्सू बाई मीणा को शुभकामनाएं एवं आशीर्वाद प्रदान किया। साथ ही आसपास की विभिन्न ग्राम पंचायतों के सरपंच एवं जनप्रतिनिधि भी समारोह में पहुंचकर इस शुभ अवसर के साक्षी बने और नवदायित्व के लिए बधाई दी।
इस अवसर पर विष्णु मेघवाल ने बताया कि आज का यह समारोह केवल पदभार ग्रहण करने का कार्यक्रम नहीं, बल्कि ग्राम पंचायत सिंदवडी के लिए एक नई शुरुआत, नई उम्मीद और विकास की नई सोच का प्रतीक है। ग्रामवासियों एवं आसपास की पंचायतों से आए जनप्रतिनिधियों की उपस्थिति ने इस कार्यक्रम को और भी गौरवपूर्ण बना दिया। सभी का स्नेह, सहयोग एवं आशीर्वाद ग्राम पंचायत को आगे बढ़ाने में नई ऊर्जा प्रदान करेगा।
सरपंच प्रतिनिधि कमलेश मीणा ने समारोह में पधारे समस्त ग्रामवासियों, आसपास की पंचायतों के सरपंचों, जनप्रतिनिधियों एवं सभी अतिथियों का हृदय से आभार व्यक्त किया। उन्होंने कहा कि आप सभी ने अपना बहुमूल्य समय निकालकर जो मान-सम्मान, स्नेह और आशीर्वाद दिया है, उसके लिए हम सदैव आभारी रहेंगे। ग्राम पंचायत सिंदवडी के विकास, जनहित एवं ग्रामवासियों के विश्वास को सर्वोपरि रखते हुए सभी के सहयोग से आगे बढ़ने का प्रयास रहेगा।
Chittaurgarh, Chittorgarh | Nov 29, 2026