फिरोज़ाबाद: कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा अपंजीकृत के महामंत्री रामदास मानव ने गांधी पार्क में किया एकदिवसीय उपवास व अनशन
कांच एवं चूड़ी मजदूर सभा अपंजीकृत के महामंत्री रामदास मानव ने गांधी पार्क में एकदिवसीय उपवास व अनशन करते हुए लेह लद्दाख को संविधान की छठी अनुसूची में शामिल कराने एवं लोकतंत्र बहाल कराने की मांग की। इस दौरान मौके पर आए नगर मजिस्ट्रेट को महामहिम राष्ट्रपति महोदय को संबोधित ज्ञापन जिलाधिकारी के नाम दिया गया।