फिरोज़ाबाद: थाना उत्तर क्षेत्र एसपी सिटी कार्यालय के सामने तेज रफ्तार ऑटो ने साइकिल सवार वृद्ध को मारी टक्कर, वृद्ध हुआ घायल
थाना उत्तर क्षेत्र एसपी सिटी कार्यालय के सामने सवारियों से भरे एक ऑटो ने तेज रफ्तार में आते हुए एक साइकिल सवार बुजुर्ग को टक्कर मार दी। हादसे में वृद्ध व्यक्ति गंभीर रूप से घायल हो गया। उसका नाम तीस फुटा रोड निवासी नासिर बताया गया। 108 एम्बुलेंस द्वारा उसे उपचार के लिए जिला अस्पताल भेजा गया।