फिरोज़ाबाद: थाना पचोखरा में ड्यूटी के दौरान हेड कांस्टेबल की तबीयत बिगड़ने से हुई मौत, शव का पोस्टमार्टम कराया गया
जनपद कासगंज के थाना पटियाली क्षेत्र मिलिक इलाही अलैयापुर निवासी 52 वर्षीय भरतनारायण मिश्रा की फिरोजाबाद के थाना पचोखरा पर हेडकांस्टेबल के रूप में पोस्टिंग थी। वह बीती देर रात थाना पचोखरा में ड्यूटी पर तैनात थे। इसी दौरान उनकी तबीयत बिगड़ गई। उन्हें जिला अस्पताल लाया गया, जहां डॉक्टर ने उन्हें मृत घोषित कर दिया।