फिरोज़ाबाद: पुलिस ने लुटेरे गिरोह के 3 बदमाशों को रहना नाले की पटरी से किया गिरफ्तार,नाजायज हथियार ऒर मोबाइल फोन बरामद
फ़िरोज़ाबाद के थाना उत्तर पुलिस पुलिस ने रहना नाले की पटरी से लुटेरा गिरोह के तीन बदमाशों को गिरफ्तार किया है। पुलिस गिरफ्त में आये बदमाशों के नाम है अल्ताफ उर्फ़ छोटू, अमन ऒर अलोक है। पुलिस ने आरोपियों के कब्जे विना नंबर की एक बाइक ऒर देशी तमंचा कारतूस ऒर एक दर्जन मोबाइल फोन बरामद किये है। पुलिस ने आरोपियों को सुसंगत धाराओं में जेल भेज दिया है।