Install App
Login
HOME
Delhi
Haryana
Uttar Pradesh
Bihar
Chhattisgarh
Madhya Pradesh
Rajasthan
Jharkhand
Himachal Pradesh
Uttarakhand
Punjab
Andhra Pradesh
Telangana
Tamil Nadu
Karnataka
Maharashtra
Assam
West Bengal
Tripura
Gujarat
Odisha
Kerala
Jansamasya
News
पुलिस
Maharashtra
Bjp
National
Police
Bihar
India
कांग्रेस
भाजपा
Accident
Congress
Modi
Delhi
Viral
Up
Bollywood
दिल्ली
Breakingnews
महिला
Narendramodi
Madhya_pradesh
उत्तरप्रदेश
Pmmodi
Rahulgandhi
Uttarpradesh
Haryana
Sdm
Uttarakhand
DPROBanka
निपुण बिहार: बच्चों की सीखने की नई उड़ान
Banka, Bihar
| Aug 26, 2026
MORE NEWS
#ईद मिलादुन्नबी पर बांका में निकला जुलूस-ए-मोहम्मदी,एक-दूसरे को दी मुबारकबाद #followmeonfacebook #highlightseveryonefollowers
Banka, Banka | Aug 26, 2026
आगामी राष्ट्रीय लोक अदालत ( 12 सितंबर ) को लेकर श्रीमान प्रधान जिला एवं सत्र न्यायाधीश सत्य भूषण आर्य ने की प्रेस कांफ्रेंस आयोजित....
Banka, Banka | Aug 26, 2026
बांका समाहरणालय परिसर में प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत सोलर मेला आयोजित:बेलहर विधायक मनोज यादव ने सौर ऊर्जा पर डाला प्रकाश.
Banka, Banka | Aug 26, 2026
समाहरणालय सभागार, बांका में सोलर मेला का आयोजन किया गया। कार्यक्रम का शुभारंभ माननीय विधायक, बेलहर श्री मनोज यादव एवं जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा दीप प्रज्वलित कर किया गया। सोलर मेला में लगभग 7-8 स्टॉल लगाए गए थे, जहां सौर ऊर्जा से संबंधित उपकरणों, सोलर प्लेट, सोलर सिस्टम एवं विभिन्न योजनाओं से संबंधित जानकारी आम लोगों को उपलब्ध कराई गई। जिला पदाधिकारी, बांका ने अपने संबोधन में कहा कि सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के उद्देश्य से केंद्र एवं राज्य सरकार द्वारा महत्वपूर्ण पहल की जा रही है। प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत आम लोगों को अपने घरों पर सोलर प्लांट लगाने के लिए अनुदान उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने बताया कि योजना के तहत 31 मार्च 2027 तक 5 लाख लोगों को ‘पहले आओ, पहले पाओ’ के आधार पर सब्सिडी दिए जाने का प्रावधान है। योजना के तहत 1 किलोवाट के सोलर सिस्टम पर केंद्र सरकार द्वारा ₹30,000 एवं बिहार सरकार द्वारा ₹10,000, कुल ₹40,000 तक की सब्सिडी, 2 किलोवाट पर कुल ₹80,000 तथा 3 किलोवाट पर कुल ₹98,000 तक की सब्सिडी का प्रावधान है। उन्होंने कहा कि सौर ऊर्जा भविष्य की ऊर्जा जरूरतों को पूरा करने का एक महत्वपूर्ण विकल्प है। बांका जिले में सौर ऊर्जा को बढ़ावा देने के लिए लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। उन्होंने बताया कि जिले में अब तक 4 बड़े सोलर पावर प्लांट स्थापित किए जा चुके हैं, जिनकी कुल उत्पादन क्षमता 130 मेगावाट है। जिला पदाधिकारी ने आम लोगों से प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का अधिक से अधिक लाभ उठाने की अपील की। उन्होंने कहा कि योजना के माध्यम से लोग अपने घरों पर सोलर सिस्टम लगाकर बिजली की आवश्यकता को पूरा करने के साथ-साथ ऊर्जा संरक्षण में भी महत्वपूर्ण योगदान दे सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना के तहत मिलने वाली सब्सिडी एवं योजना का लाभ लेने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। बताया गया कि बांका जिले में अब तक 186 सोलर प्लेट उपभोक्ताओं के घरों पर योजना के तहत लगाए जा चुके हैं तथा 507 आवेदनों पर कार्य किया जा रहा है। योजना का लाभ उठाने के लिए उपभोक्ता बिहार पोर्टल, पीएम सूर्यघर पोर्टल अथवा किसी भी विद्युत आपूर्ति कार्यालय में जाकर आवेदन कर सकते हैं। अंत में जिला पदाधिकारी, बांका द्वारा बताया गया कि प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक लाभुकों तक पहुंचाने के लिए जिला प्रशासन द्वारा लगातार प्रयास किए जा रहे हैं। योजना के तहत ऋण की स्वीकृति में तेजी लाने के लिए बैंकों के साथ भी समन्वय किया जा रहा है, ताकि पात्र लाभुकों को योजना का लाभ प्राप्त करने में किसी प्रकार की कठिनाई न हो। कार्यक्रम में स्थानीय जनप्रतिनिधियों एवं उपस्थित लोगों के साथ प्रश्नोत्तरी कार्यक्रम का भी आयोजन किया गया। इस दौरान उपस्थित लोगों द्वारा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना एवं सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न प्रश्न पूछे गए, जिनका संबंधित पदाधिकारियों द्वारा जवाब दिया गया। प्रश्नोत्तरी के माध्यम से योजना से मिलने वाले लाभ, सोलर सिस्टम की उपयोगिता, सब्सिडी तथा सौर ऊर्जा के माध्यम से बिजली की बचत के संबंध में विस्तार से जानकारी दी गई। साथ ही, बताया गया कि किस प्रकार प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना आम उपभोक्ताओं के लिए उपयोगी है तथा इसके माध्यम से वे अपने घरों में सौर ऊर्जा का उपयोग कर बिजली की आवश्यकता को पूरा कर सकते हैं। कार्यक्रम के दौरान उपस्थित लोगों को सौर ऊर्जा से संबंधित विभिन्न उपकरणों एवं तकनीक की जानकारी दी गई। कार्यक्रम के पश्चात सोलर प्लेट के माध्यम से बिजली उत्पादन का लाइव डेमोंस्ट्रेशन भी किया गया, जिसके माध्यम से उपस्थित लोगों को सौर ऊर्जा से बिजली उत्पादन की प्रक्रिया को प्रत्यक्ष रूप से समझाया गया। सोलर मेला के माध्यम से सौर ऊर्जा के प्रति आम लोगों में जागरूकता बढ़ाने तथा प्रधानमंत्री सूर्य घर योजना का लाभ अधिक से अधिक लोगों तक पहुंचाने पर जोर दिया गया। जिला प्रशासन द्वारा आमजन से योजना का लाभ उठाते हुए सौर ऊर्जा को अपनाने एवं बांका जिले को सौर ऊर्जा के क्षेत्र में और अधिक सक्षम बनाने में सहयोग करने की अपील की गई। कार्यक्रम में माननीय विधायक, बेलहर श्री मनोज यादव, जिला पदाधिकारी, बांका, अधीक्षण अभियंता, भागलपुर, उप विकास आयुक्त, बांका, कार्यपालक अभियंता, विद्युत आपूर्ति प्रमंडल, बांका एवं अमरपुर सहित अन्य पदाधिकारी, स्थानीय जनप्रतिनिधि एवं संबंधित विभागों के प्रतिनिधि उपस्थित रहे।
Banka, Bihar | Aug 26, 2026
निपुण बिहार से निखरती बच्चों की प्रतिभा
Banka, Bihar | Aug 26, 2026
गवर्नमेंट इंजीनियरिंग कॉलेज, लकड़ीकोला, बांका में आज “विद्यार्थी सहयोग शिविर” का आयोजन किया गया। शिविर का उद्देश्य विद्यार्थियों की शैक्षणिक एवं अन्य समस्याओं तथा शिकायतों का प्रभावी एवं त्वरित समाधान सुनिश्चित करना था। कार्यक्रम में जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल एवं पुलिस अधीक्षक, बांका सहित संबंधित पदाधिकारी उपस्थित रहे। शिविर के दौरान विद्यार्थियों से उनकी समस्याओं, सुझावों एवं शिकायतों की जानकारी ली गई तथा संबंधित पदाधिकारियों द्वारा उनके समाधान के लिए आवश्यक कार्रवाई की गई। विद्यार्थियों को अपनी शिकायतें एवं सुझाव “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” के माध्यम से दर्ज करने की प्रक्रिया के संबंध में भी जानकारी दी गई। विद्यार्थियों के लिए महत्वपूर्ण पहलू यह है कि “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” पर शिकायत दर्ज होने के बाद उसके समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है। शिकायत दर्ज होने की तिथि से 30 दिनों के अंदर शिकायत का निपटारा कर विद्यार्थी को इसकी जानकारी उपलब्ध कराने की व्यवस्था की गई है। इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक, बांका ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि “विद्यार्थी सहयोग शिविर” विद्यार्थियों की समस्याओं को समझने और उनके समाधान के लिए सरकार की एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यार्थी देश के भविष्य हैं और उनके सामने आने वाली किसी भी समस्या का समय पर समाधान होना आवश्यक है। इस शिविर के माध्यम से विद्यार्थियों को अपनी समस्याएं, शिकायतें एवं सुझाव सीधे संबंधित पदाधिकारियों के समक्ष रखने का अवसर मिल रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से कहा कि वे अपनी समस्याओं को संकोच के बिना सामने रखें और “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” का अधिक से अधिक उपयोग करें। पोर्टल के माध्यम से दर्ज की गई शिकायतों के समाधान की प्रक्रिया को समयबद्ध किया गया है, जिससे विद्यार्थियों को अपनी शिकायत के निष्पादन की जानकारी भी प्राप्त हो सकेगी। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों की समस्याओं एवं सुझावों को गंभीरता से लेते हुए उनके समाधान के लिए जिला प्रशासन एवं संबंधित विभागों द्वारा आवश्यक कार्रवाई की जाएगी। पुलिस अधीक्षक ने कहा कि विद्यार्थी जीवन सीखने, आगे बढ़ने और अपने व्यक्तित्व के निर्माण का महत्वपूर्ण समय है। विद्यार्थियों को अपने अधिकारों के साथ-साथ अपने कर्तव्यों के प्रति भी जागरूक रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से अनुशासन, सकारात्मक सोच एवं जिम्मेदारी की भावना के साथ आगे बढ़ने की अपील की। उन्होंने कहा कि किसी भी प्रकार की समस्या या परेशानी होने पर उसे छिपाने के बजाय उचित माध्यम से संबंधित पदाधिकारी के समक्ष रखना चाहिए। विद्यार्थियों के सुझाव संस्थान एवं शिक्षा व्यवस्था को बेहतर बनाने में भी महत्वपूर्ण भूमिका निभा सकते हैं। उन्होंने विद्यार्थियों को आश्वस्त किया कि उनकी समस्याओं के समाधान के लिए प्रशासन एवं पुलिस द्वारा आवश्यक सहयोग प्रदान किया जाएगा। पुलिस अधीक्षक ने विद्यार्थियों से अपने भविष्य के प्रति गंभीर रहने, सकारात्मक सोच रखने तथा समाज और राष्ट्र के विकास में अपनी भूमिका निभाने का आह्वान किया। उन्होंने कहा कि आज के विद्यार्थी ही कल समाज एवं देश का नेतृत्व करेंगे, इसलिए शिक्षा के साथ-साथ अच्छे संस्कार, अनुशासन, जिम्मेदारी और संवेदनशीलता का विकास भी आवश्यक है। इस अवसर पर जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल ने विद्यार्थियों को संबोधित करते हुए कहा कि बिहार सरकार द्वारा विद्यार्थियों की समस्याओं को दूर करने के लिए सात निश्चय-3 के अंतर्गत “सबका सम्मान, जीवन आसान” योजना के तहत विद्यार्थी सहयोग शिविर की पहल की गई है। विद्यार्थी भविष्य के कर्णधार एवं राष्ट्र निर्माण के अग्रदूत हैं। इसलिए विद्यार्थियों की समस्याओं का संवेदनशीलता के साथ समयबद्ध समाधान सरकार की प्राथमिकता है। उन्होंने कहा कि विद्यार्थियों के पास अपने संस्थान एवं शिक्षा व्यवस्था की बेहतरी से संबंधित कोई सुझाव हो तो उसे भी साझा करना चाहिए। जिला पदाधिकारी ने कहा कि युवा ऊर्जा को सही दिशा देने के लिए उचित मार्गदर्शन एवं सकारात्मक सोच आवश्यक है। “विद्यार्थी सहयोग पोर्टल” विद्यार्थियों की समस्याओं के समाधान की दिशा में एक महत्वपूर्ण पहल है। विद्यार्थियों को वैज्ञानिक सोच को प्रोत्साहित करने तथा सकारात्मक विचारों एवं गतिविधियों के प्रति सजग रहने की आवश्यकता है। उन्होंने विद्यार्थियों से स्वयं को बेहतर बनाने, बेहतर सोच रखने एवं सकारात्मक पहल करने का आह्वान किया। उन्होंने विद्यार्थियों को सरकार द्वारा उपलब्ध कराई जा रही Student Credit Card योजना एवं Post Matric Scholarship योजना की जानकारी देते हुए कहा कि इन योजनाओं के माध्यम से विद्यार्थियों को उच्च शिक्षा के लिए आवश्यक आर्थिक सहयोग उपलब्ध कराया जा रहा है। उन्होंने विद्यार्थियों से उपलब्ध योजनाओं का लाभ उठाकर अपनी शिक्षा को निर्बाध रूप से जारी रखने की अपील की। जिला पदाधिकारी ने मोबाइल एवं इलेक्ट्रॉनिक मीडिया के संतुलित एवं अनुशासित उपयोग पर भी जोर दिया। उन्होंने कहा कि तकनीकी साधन आधुनिक विज्ञान के महत्वपूर्ण साधन हैं, लेकिन इनका उपयोग किस प्रकार किया जाता है, यह महत्वपूर्ण है। विद्यार्थियों को इनके सकारात्मक उपयोग के साथ-साथ साइबर अपराध, व्यक्तिगत डेटा की सुरक्षा एवं गोपनीयता के प्रति भी सजग रहना चाहिए। उन्होंने विद्यार्थियों से सत्य बोलने, अच्छा कार्य करने एवं निरंतर आगे बढ़ने का प्रयास करने की अपील की। इस अवसर पर विद्यार्थियों को साइबर सिक्योरिटी से संबंधित जागरूकता कार्यक्रम के माध्यम से महत्वपूर्ण जानकारी दी गई। पावरपॉइंट प्रेजेंटेशन के माध्यम से विद्यार्थियों को साइबर अपराध के विभिन्न तरीकों, ऑनलाइन ठगी से बचाव, संदिग्ध लिंक एवं संदेशों से सावधान रहने तथा अपनी व्यक्तिगत एवं बैंकिंग संबंधी जानकारी सुरक्षित रखने के संबंध में जागरूक किया गया। साथ ही, साइबर अपराध की स्थिति में बरती जाने वाली सावधानियों एवं आवश्यक कदमों की जानकारी भी दी गई।
Banka, Bihar | Aug 25, 2026
जिला पदाधिकारी, बांका श्री अंशुल अग्रवाल की अध्यक्षता में समाहरणालय सभागार में सिंचाई विभाग से संबंधित समीक्षात्मक बैठक आयोजित की गई। बैठक में जिला पदाधिकारी द्वारा सिंचाई विभाग द्वारा संचालित विभिन्न योजनाओं की प्रगति की विस्तृत समीक्षा की गई। उन्होंने निर्देश दिया कि जिले के सुदूर क्षेत्रों के अंतिम छोर तक सिंचाई हेतु पानी पहुंचाने के उद्देश्य से समुचित कार्ययोजना तैयार कर विभाग से आवश्यक अनुमोदन प्राप्त करते हुए योजनाओं का प्रभावी क्रियान्वयन सुनिश्चित किया जाए। जिला पदाधिकारी ने बड़ी एवं महत्वपूर्ण सिंचाई परियोजनाओं को प्राथमिकता के आधार पर शीघ्र पूर्ण कराने का निर्देश दिया। उन्होंने कहा कि सिंचाई योजनाओं के पूर्ण होने से किसानों को बेहतर सिंचाई सुविधा उपलब्ध होगी तथा कृषि कार्यों को भी बढ़ावा मिलेगा। समीक्षा के दौरान बताया गया कि कतरिया वियर सिंचाई योजना का 81 प्रतिशत निर्माण कार्य पूर्ण हो चुका है। जिला पदाधिकारी ने शेष कार्य को निर्धारित समय-सीमा के भीतर गुणवत्तापूर्ण ढंग से पूरा करने का निर्देश दिया। उन्होंने कार्यदायी एजेंसी को निर्देशित किया कि निर्माण कार्य में आवश्यक संसाधनों की पर्याप्त उपलब्धता सुनिश्चित करते हुए कार्य में तेजी लाई जाए, ताकि मार्च 2027 तक योजना का निर्माण कार्य पूर्ण कर लिया जाए। जिला पदाधिकारी द्वारा बदुआ जलाशय में गंगा नदी का अधिशेष पानी लाने हेतु निर्माणाधीन कार्यों में तेजी लाते हुए कार्य को निर्धारित समय-सीमा में जल्द से जल्द पूर्ण कराना सुनिश्चित करने का निर्देश दिया गया। वहीं, बैठक में कार्यपालक अभियंता,बाढ़ नियंत्रण प्रमंडल के अनुपस्थित रहने पर जिला पदाधिकारी ने नाराजगी व्यक्त की। उन्होंने संबंधित कार्यपालक अभियंता से स्पष्टीकरण प्राप्त करने तथा वेतन स्थगित करने की कार्रवाई करने का निर्देश दिया। जिला पदाधिकारी ने सभी संबंधित पदाधिकारियों को निर्देशित किया कि सिंचाई एवं बाढ़ नियंत्रण से संबंधित योजनाओं के क्रियान्वयन में किसी भी प्रकार की लापरवाही अथवा अनावश्यक विलंब न हो तथा निर्धारित समय-सीमा के भीतर कार्यों को गुणवत्तापूर्ण तरीके से पूर्ण करना सुनिश्चित करें।
Banka, Bihar | Aug 25, 2026
आज माननीय मुख्यमंत्री महोदय के कर-कमलों द्वारा अनीमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम का शुभारंभ किया गया। इसी क्रम में बांका जिले में जिला स्तरीय कार्यक्रम सदर अस्पताल, बांका में जिला पदाधिकारी श्री अंशुल अग्रवाल द्वारा भाग लिया गया। इस अवसर पर सिविल सर्जन, बांका डॉ. जितेंद्र कुमार सिंह, उपाधीक्षक डॉ. लक्ष्मण पंडित, सदर अस्पताल के चिकित्सा पदाधिकारी श्री शैलेंद्र कुमार, जिला सूचना विज्ञान पदाधिकारी सुश्री स्नेह प्रभा, जिला लेखा प्रबंधक श्री अमरेंद्र कुमार आर्य, जिला अनुश्रवण एवं मूल्यांकन पदाधिकारी श्री मुकेश कुमार, एनआईसी के नेटवर्क इंजीनियर श्री नवनीत कुमार, अस्पताल प्रबंधक श्री सुनील कुमार चौधरी सहित स्वास्थ्य विभाग के अन्य पदाधिकारी एवं कर्मी उपस्थित थे। अनीमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम का मुख्य उद्देश्य बच्चों, किशोर-किशोरियों, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं में अनीमिया की रोकथाम, समय पर जांच एवं आवश्यक उपचार सुनिश्चित करना है। सर्वेक्षण के आंकड़ों के अनुसार लगभग 69.4 प्रतिशत बच्चे एवं 63.5 प्रतिशत महिलाएं अनीमिया अर्थात खून की कमी से प्रभावित हैं। इस गंभीर समस्या के समाधान हेतु महिला एवं बाल विकास विभाग, शिक्षा विभाग तथा स्वास्थ्य विभाग के आपसी समन्वय से विशेष अभियान संचालित किया जा रहा है, जिसमें स्वास्थ्य विभाग की प्रमुख भूमिका रहेगी। इस अभियान के अंतर्गत पिंक टैबलेट लगभग 5 लाख तथा ब्लू टैबलेट लगभग 4 लाख उपलब्ध/वितरित की जाएगा। कार्यक्रम के तहत 5 से 9 वर्ष के बच्चों, 10 से 19 वर्ष आयु वर्ग के विद्यालय जाने वाले किशोर-किशोरियों, प्रजनन आयु वर्ग की महिलाओं एवं गर्भवती महिलाओं को लक्षित करते हुए अनीमिया की जांच, उपचार एवं आवश्यक फॉलो-अप सुनिश्चित किया जाएगा। यह विशेष अभियान 30 नवंबर 2026 तक संचालित किया जाएगा तथा इसके उपरांत भी अनीमिया नियंत्रण से संबंधित गतिविधियां निरंतर जारी रहेंगी। कार्यक्रम के सफल संचालन हेतु जिले के सभी प्रखंडों में स्वास्थ्य संस्थानों, आंगनबाड़ी केंद्रों एवं विद्यालयों के माध्यम से लक्षित लाभार्थियों की जांच की जाएगी। इस कार्य में CHO, ANM, RBSK टीम एवं अन्य संबंधित कर्मियों की सक्रिय सहभागिता सुनिश्चित की जा रही है। स्वास्थ्य विभाग द्वारा सभी लक्षित लाभार्थियों की अनीमिया जांच कर आवश्यकतानुसार उनका उपचार किया जाएगा। बांका जिले में कार्यक्रम के अवसर पर सदर अस्पताल, बांका सहित रेफरल अस्पताल अमरपुर, बौसी एवं कटोरिया में भी गतिविधियों का आयोजन किया गया। प्रत्येक स्थल पर लगभग 50-50 लाभार्थियों के साथ टू-वे कम्युनिकेशन के माध्यम से अनीमिया की रोकथाम, जांच एवं उपचार के संबंध में जानकारी प्रदान की गई तथा आवश्यक स्वास्थ्य सेवाएं उपलब्ध कराई गईं। कार्यक्रम के दौरान आमजन में अनीमिया के प्रति विशेष जागरूकता लाने पर भी बल दिया गया। लोगों को संतुलित एवं पौष्टिक आहार अपनाने तथा विशेष रूप से हरी पत्तेदार सब्जियां, फल, अनाज, अंकुरित चना, मूंगफली, मौसमी फल एवं विटामिन-सी युक्त खाद्य पदार्थों के सेवन के प्रति जागरूक किया गया। साथ ही जंक फूड एवं पोषण रहित पैकेटबंद खाद्य पदार्थों के अत्यधिक सेवन से बचने की अपील की गई। अनीमिया मुक्त बिहार कार्यक्रम के माध्यम से जिले के सभी लक्षित लाभार्थियों की नियमित जांच, समय पर उपचार एवं व्यापक जन-जागरूकता सुनिश्चित करते हुए अनीमिया मुक्त बांका के लक्ष्य की दिशा में प्रभावी कार्रवाई की जाएगी।
Banka, Bihar | Aug 25, 2026