धनौरा: बृजघाट से जल और कावड़ लेकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ते शिव भक्त, गजरौला हाईवे पर समाजसेवियों ने किया पानी और प्रसाद का वितरण
बृजघाट पर गंगा जल लेने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 9 को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए समर्पित कर दिया गया है। हाईवे पर कांवड़ियों के अलावा किसी अन्य वाहन को चलने की अनुमति नहीं है।शिव भक्त बूंदाबांदी के बीच डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोले के भजनों में मगन होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।