धनौरा: गजरौला के लक्ष्मी नगर में कांवड़ियों के लिए समाजसेवी द्वारा भंडारे का आयोजन हुआ
गजरौला में कांवड़ यात्रा के दौरान शिवभक्तों की अटूट आस्था देखने को मिल रही है। नेशनल हाईवे 9 की एक लेन पर बम-बम भोले के जयकारे गूंज रहे हैं। डीजे पर बज रहे शिवभक्ति भजनों की धुन पर कांवड़िये अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं। कावड़ यात्रा के चलते नेशनल हाईवे भी केसरिया रंग में रंगा नजर आ रहा है। बृजघाट से कांवड़ लेकर लौट रहे कांवड़ियों की भीड़ लगातार बढ़ रही है।