धनौरा: पहाड़ी इलाकों में हो रही बारिश के कारण गजरौला तिगरी गंगा धाम का जलस्तर बढ़ा, पुरोहित परेशान
गजरौला में गंगा नदी का जलस्तर 15 सेमी बढ़ा:हरिद्वार और बिजनौर बैराज से लगातार छोड़ा जा रहा पानी, खेतों में भरा पानी, फसलें तबाह पहाड़ी इलाकों में लगातार बरसात के कारण हरिद्वार बैराज से गंगा नदी में निरंतर पानी छोड़ा जा रहा है। इससे अमरोहा में गंगा का जलस्तर तेजी से बढ़ रहा है। रविवार सुबह गंगा के जलस्तर में 15 सेमी की वृद्धि दर्ज की गई।