धनौरा: गजरौला बृजघाट से गंगा जल लेने उमड़ी शिव भक्तों की भीड़, दिल्ली-लखनऊ हाईवे पर जीरो ट्रैफिक, केसरिया रंग में रंगा नजारा
अमरोहा में बृजघाट पर गंगा जल लेने के लिए शिव भक्तों की भारी भीड़ उमड़ रही है। दिल्ली-लखनऊ नेशनल हाईवे 9 को पूरी तरह से कांवड़ियों के लिए समर्पित कर दिया गया है। हाईवे पर कांवड़ियों के अलावा किसी अन्य वाहन को चलने की अनुमति नहीं है। शिव भक्त बूंदाबांदी के बीच डीजे की धुन पर नाचते-गाते और भोले के भजनों में मगन होकर अपनी मंजिल की ओर बढ़ रहे हैं।