धनौरा: गजरौला के गांव छोया में पूर्व प्रधान के खेत के पास धड़ल्ले से चल रहा मिट्टी खनन का कारोबार, किसान परेशान
प्राप्त जानकारी के अनुसार गजरौला थाना क्षेत्र के गांव छोया निवासी समरपाल सिंह, नंदराम पाल, चंद्रपाल, रोहित पाल, रविंद्र सिंह आदि किसानों ने बताया है कि रविवार सुबह 10:00 बजे पूर्व प्रधान के खेत के पास से खनन माफिया ने खनन का कारोबार शुरू कर दिया। जिसकी वजह से उनका काफी नुकसान हुआ है। इस दौरान वह मौजूद किसानों ने खनन माफिया का वीडियो वायरल किया।