डिंडौरी: कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने हिनौता विद्योदय गौशाला और उद्यान का किया निरीक्षण
डिंडौरी कलेक्टर अंजू पवन भदौरिया ने ग्राम पंचायत हिनौता में स्थित जैन समाज द्वारा संचालित विद्योदय गौशाला एवं नवनिर्मित उद्यान का निरीक्षण कर व्यवस्थाओं का जायजा लिया और गौशाला को जिले का आदर्श पर्यावरणीय मॉडल बनाने पर जोर दिया। दरअसल जिला जनसंपर्क विभाग ने शुक्रवार शाम 6:30 बजे मीडिया को जानकारी दी।