गुना नगर: गुना विधायक पर महिलाओं को मौत के सामान से तुलना व अपमान का आरोप, महिला कांग्रेस ने SP को सौंपा ज्ञापन
गुना नानाखेड़ी मंडी में मंगलवार को बलराम महोत्सव में महिलाओं पर दिए बयान पर गुना विधायक के खिलाफ 19 अगस्त को महिला कांग्रेस गुना ने प्रदर्शन कर एसपी को ज्ञापन दिया। महिला कांग्रेस अध्यक्ष सीमा यादव ने कहा, विधायक पर कानूनी कार्यवाही और FIR की मांग की। कार्रवाई नहीं होती है तो एडवोकेट होने के नाते कोर्ट में परिवाद दाखिल करूंगी। टिप्पणी बेहद निंदनीय है।