युवक को सरेआम दौड़ा दौड़ाकर पीटा! दहशत का माहौल
.
#हरदोई। जिले के थाना हरियावां क्षेत्र में दुकान पर मामूली विवाद के बाद एक युवक के साथ कथित रूप से लाठी-डंडों से मारपीट किए जाने का मामला सामने आया है। पीड़ित धीरज सिंह, पुत्र दिनेश सिंह चौहान, ने बताया कि वह हरदोई शहर में दिहाड़ी मजदूरी करता है। शाम को काम से लौटते समय अपने गांव जाते हुए आठवां मील स्थित एक समोसे की दुकान पर रुका। आरोप है कि समोसा लेते समय उसके ऊपर चटनी गिर गई, जिसको लेकर कहासुनी हो गई।
पीड़ित के अनुसार, इसी बात पर रामजी गुप्ता, सत्यम गुप्ता और कालिया ने उसे दौड़ा-दौड़ाकर लाठी-डंडों से पीटा, जिससे वह गंभीर रूप से घायल होकर बेहोश हो गया। आरोप है कि घटना के दौरान पुलिस मौके पर मौजूद थी, लेकिन समय रहते हस्तक्षेप नहीं किया। पीड़ित पक्ष का कहना है कि बेहोश होने के बाद पुलिस उसे थाने ले गई। वहां से चिकित्सीय परीक्षण के लिए हरियावां सीएचसी भेजा गया, जहां से हालत गंभीर होने पर जिला अस्पताल/ट्रॉमा सेंटर हरदोई रेफर किया गया।
#TheTelecast
Hardoi, Hardoi | Jul 1, 2026