बक्सर: एम पी हाई स्कूल के पास महिला को रूमाल सुंघाकर ₹5 लाख के गहने लूटे, पुलिस में शिकायत दर्ज
Buxar, Buxar | Apr 2, 2026 शहर में महिला को नशा सुंघा उनके गहने लूट लेने का मामला प्रकाश में आया है। मिली जानकारी के अनुसार घटना 31 मार्च की बताई जा रही है। जब शहर के एम पी हाई स्कूल के पास एक महिला का लगभग 5 लाख के गहने लूट लिए गए। शहर के चरित्रवन निवासी श्रीनिवास पाल की पत्नी रीता देवी ने पुलिस को दिए आवेदन में बताया है कि बीते 31 मार्च को एम पी हाई स्कूल के पास केला खरीद रही थी।