बक्सर: बिहार में बढ़ते अपराध के विरोध में युवा कांग्रेस का बक्सर में प्रदर्शन, डीएम ऑफिस के घेराव से पहले गिरफ्तारी
Buxar, Buxar | Jun 12, 2025 बिहार में बढ़ते अपराध, बेरोजगारी और पलायन के विरोध में युवा कांग्रेस ने बक्सर में प्रदर्शन किया। सैकड़ों कांग्रेस कार्यकर्ता हाथों में झंडे लेकर युवा कांग्रेस नेता पंकज उपाध्याय के नेतृत्व में कलेक्ट्रेट घेराव के लिए निकले। अंबेडकर चौक पर तैनात पुलिस ने प्रदर्शनकारियों को रोक दिया। इस दौरान युवा कांग्रेस के नेताओं ने सीएम के खिलाफ नारेबाजी किया।