बक्सर: सीओ बोले- युवा कांग्रेस ने बिना अनुमति रैली निकाली, हिरासत से छूटे नेताओं ने दुर्व्यवहार का आरोप लगाया
Buxar, Buxar | Jun 12, 2025 बक्सर में युवा कांग्रेस के कार्यकर्ता और अनाधिकृत रूप से बिना परमिशन के रैली निकाल कर प्रदर्शन कर रहे थे। 30 से 40 कार्यकर्ताओं को गिरफ्तार कर थाने भेजा गया। उक्त बातें बक्सर में बक्सर सदर प्रखंड के अंचलाधिकारी प्रशांत शांडिल्य ने कही। वहीं पुलिस हिरासत से छुटे कांग्रेस कार्यकर्ताओं ने पुलिस पर दुर्व्यवहार का आरोप लगाया।