टीकमगढ़: टीकमगढ़ पुलिस ने जिले में असामाजिक तत्वों पर रखी नज़र, गुंडा निगरानी बदमाशों की जाँच की
टीकमगढ़ पुलिस अधीक्षक मनोहर सिंह मंडलोई के निर्देशन में सुरक्षा व्यवस्था बनाए रखने हेतु टीकमगढ़ पुलिस द्वारा जिले में भ्रमण किया गया और असामाजिक तत्वों पर नजर रखी गई। इस दौरान पुलिस ने 29 गुंडा 14 निगरानी बदमाश, पूर्व में चोरी के अपराध में पकड़े गए चोरों, जेल से रिहा हुए पूर्व अपराधियों को चेक कर कार्रवाई की गई।