‘कच्चा बादाम’ फेम अंजलि अरोड़ा अब अपनी पहली फिल्म ‘महाकाव्य श्री रामायण कथा’ में माता सीता के किरदार में नजर आने वाली हैं। फिल्म को लेकर अंजलि लगातार सुर्खियों में बनी हुई हैं। इसी बीच उन्होंने हरियाणा के मुख्यमंत्री नायब सिंह सैनी से मुलाकात की और फिल्म के लिए उनका आशीर्वाद लिया। अंजलि ने सोशल मीडिया पर इस खास मुलाकात की तस्वीरें शेयर कीं, जिसमें वह अभिनेता देव शर्मा के साथ फिल्म का पोस्टर लिए नजर आईं। उन्होंने मुख्यमंत्री को फिल्म का नया पोस्टर भेंट किया और उनके हाथों पोस्टर लॉन्च करवाने को अपने लिए खास पल बताया। अंजलि ने इस मौके को प्रभु श्री राम की कृपा और बड़ों के आशीर्वाद से जोड़ा। हालांकि, माता सीता के किरदार को लेकर उन्हें सोशल मीडिया पर ट्रोलिंग का भी सामना करना पड़ रहा है। अब दर्शकों की नजर फिल्म पर टिकी है।
#AnjaliArora #Sita #Ramayana #nature
Korba, Korba | Sep 11, 2026