खुरई: खुरई में शादी समारोह में शामिल होने आई एक युवती हुई लापता, परिजनों ने शहरी थाने में दर्ज कराई गुमशुदगी की रिपोर्ट
Khurai, Sagar | Feb 23, 2025 रविवार रात लगभग 8 बजे शहरी थाने में 18 वर्षीय युवती की गुमशुदी का मामला दर्ज कराया गया है, पुलिस ने बताया कि आगासौद थाने के किरोद गांव निवासी राजकुमारी अहिरवार ने रिपोर्ट लिखाई कि उसके 3 लड़कियों में से बड़ी बेटी खुरई में मरई माता मंदिर के पास नानी के साथ रहती थी नानी ने शादी 13 फरवरी को की उसमें मेरी छोटी बेटी प्रियंका भी आई थी जो 21 को लापता हो गई थी।