खुरई: सेन्ट्रल जीएसटी की टीम ने सागर रोड स्थित दीपक जर्दा फर्म पर की कार्रवाई, 8 घंटे चली कार्रवाई के बाद गोदाम सील किया गया
Khurai, Sagar | Feb 22, 2025 शनिवार को दोपहर 1.00 सेन्ट्रल जीएसटी की 8 सदस्य वाली टीम ने सागर रोड स्थित दीपक जर्दा फर्म पर कार्यवाही की कार्यवाही लगभग 8 घंटे चली। रात लगभग 9 बजे टीम ने फर्म की गोदाम को सील कर दिया। जानकारी देते हुए अधिकारियों ने बताया कि फर्म मालिक से 2019 से अभी तक के दस्तावेज मांगे थे लेकिन नहीं दिखा पाए। गोदाम सील करते हुए उन्हें 27 फरवरी तक भोपाल मुख्यालय बुलाया है