खुरई: हाईकोर्ट के मुख्य न्यायाधीश संजय द्विवेदी ने विधिक साक्षरता दिवस में भाग लिया, जजों के आवासों का किया उद्घाटन
Khurai, Sagar | Feb 22, 2025 शनिवार दोपहर लगभग 1.00 बजे हाईकोर्ट के चीफ जस्टिस संजय द्विवेदी न्यायालय परिसर में आयोजित विधिक साक्षरता दिवस कार्यक्रम में हुए शामिल, इस अवसर पर कहा कि न्यायाधीशों को दया नहीं न्याय करना चाहिए। उन्होंने न्यायालयों में बाबुओं के फाइलों को ऊपर नीचे करने से लेकर वकीलों द्वारा झूठे मामले रखने की बात कही, जेल के पास न्यायाधीशों के 4 बंगलों का किया लोकार्पण