खुरई: नीशू फाइनेंस कंपनी ने सैकड़ों लोगों को लाखों रुपये का चूना लगाकर भागी, पीड़ितों ने शिकायत दर्ज कराई
Khurai, Sagar | Feb 21, 2025 शुक्रवार शाम लगभग 4 बजे दर्जनों लोगों ने एसडीएम और शहरी थाने में शिकायत की है कि भगवान दास चंदेल वार्ड में संचालित नीशू फाइनेंस कंपनी ने लोन दिलाने के नाम पर उन सभी से लाखों की धोखाधड़ी की है। पहले तो लोन के नाम पर दस्तावेजों के साथ फिंगर प्रिंट आदि लिए और लोन की फीस के नाम पर किसी से ढाई तो किसी से 3 हजार रु लिए लेकिन लोन मिलने के पहले कंपनी भाग गई।