राजनांदगांव: शहर के वार्ड नंबर 18 और 19 में नगर निगम आयुक्त ने सफाई और निर्माण कार्यों का किया निरीक्षण
राजनांदगांव नगरनिगम आयुक्त अभिषेक गुप्ता ने आज राजनांदगांव शहर के वार्ड नंबर 18 और 19 में सफाई और निर्माण कार्य व्यवस्थाओं का जायजा लिया और अधिकारी कर्मचारियों को आवश्यक दिशा निर्देश दिए।इस दौरान वार्ड नंबर 18 व 19 में साफ सफाई व निर्माण कार्य का जायजा लेकर समय सीमा में कार्य पूर्ण करने अधिकारी कर्मचारियों को नगरनिगम आयुक्त द्वारा आवश्यक दिशा निर्देश दिए गए।