राजनांदगांव: एसपी कार्यालय में प्रेस वार्ता कर खुलासा,कल हुई लूट के मामले में मैनेजर और दो अन्य आरोपी गिरफ्तार
जिले के चिचोला चौकी क्षेत्र के तेंदूनाला के पास घोरतलाव के मारुति पेट्रोल पंप के मैनेजर से 14 लाख रुपए की लूट के मामले में पुलिस ने खुलासा किया है।जहां इस पूरे लूट का मास्टरमाइंड पेट्रोल पंप का मैनेजर ही निकला,जिसने अपने दो अन्य साथियों के साथ मिलकर पूरी घटनाक्रम को अंजाम दिया और लूट होने की रिपोर्ट पुलिस में लिखाई,3 आरोपियों को पुलिस ने गिरफ्तार किया है।