राजनांदगांव: कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने सेंटर टेबुलेशन तथा आईटी क्षेत्र के संबंध में प्रथम प्रशिक्षण किया आयोजित
राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर संजय अग्रवाल के मार्गदर्शन में मतगणना अधिकारियों के सेंटर टेबुलेशन तथा आईटी क्षेत्र से संबंधित प्रथम प्रशिक्षण आयोजित किया गया।इस दौरान मतगणना कार्य के लिए एनकोर एवं एक्सेल में डेटा प्रविष्टि की जानकारी के लिए अधिकारियों को प्रशिक्षण प्रदान किया गया,उन्हें बताया गया की प्रति राउंडवार डाटा की एंट्री की जाएगी।