राजनांदगांव: राजनांदगांव जिले में अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 52 वाहनों पर की गई कार्रवाई
राजनांदगांव जिले में वित्तीय वर्ष 2024-25 में अब तक खनिज विभाग के अमलों द्वारा खनिज के अवैध उत्खनन एवं परिवहन करते 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई है और 16 लाख 48 हजार 347 रूपए अर्थदंड वसूल किया गया है।जिला खनिज अधिकारी प्रवीण चंद्राकर ने बताया कि अवैध खनिज उत्खनन और परिवहन करते हुए 52 वाहनों पर कार्रवाई की गई है और अर्थ दंड वसूल किया गया है।