राजनांदगांव: राजनांदगांव कलेक्ट्रेट सभाकक्ष में कलेक्टर ने मतगणना के संबंध में अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की ली बैठक
कलेक्ट्रेट सभा कक्ष में कलेक्टर एवं जिला निर्वाचन अधिकारी संजय अग्रवाल ने लोकसभा निर्वाचन 2024 के मतगणना के संबंध में अभ्यर्थियों एवं निर्वाचन अभिकर्ताओं की बैठक ली और भारत निर्वाचन आयोग द्वारा संसदीय निर्वाचन क्षेत्र 6 राजनांदगांव के मतगणना के लिए तिथि समय व स्थान निर्धारण को लेकर जानकारी दी और कहा कि कृषि उपज मंडी में सुबह 8 बजे से मतगणना शुरू होगी।