राजनांदगांव: डोंगरगढ़ थाना पुलिस द्वारा नाबालिग बालिका को परिजनों के किया गया सुपुर्द
राजनांदगांव के डोंगरगढ़ थाना पुलिस ने गुम इंसान प्रकरण के मामले में नाबालिक बालिका को बरामद करने में सफलता प्राप्त की है।परिजनों ने 22 मई को पुलिस में रिपोर्ट दर्ज कराई थी,कि उनकी नाबालिक बालिका कहीं चली गई है जिसकी सूचना पर पुलिस द्वारा नाबालिक बालिका को बरामद करने में सफलता प्राप्त की बालिका ट्रेन में बैठकर उज्जैन चली गई थी जिसे परिजनों के सुपुर्द किया गया