अटरू: अटरू क्षेत्र में खरपतवार के लिए धान में किया जा रहा दवा का स्प्रे
Atru, Baran | Aug 17, 2026 धान की फसल में खरपतवार नियंत्रण को लेकर खेतों में जुटे किसान अटरू क्षेत्र में इन दिनों धान की फसल में खरपतवार तेजी से बढ़ने के कारण किसान खेतों में खरपतवार नियंत्रण के लिए स्प्रे करने में जुटे हुए हैं। लगातार बारिश और खेतों में नमी के चलते धान के साथ विभिन्न प्रकार के खरपतवार भी उग आए हैं, जिससे फसल की बढ़वार प्रभावित होने की आशंका बनी हुई है।