बक्सर: जिले में रोको-टोको अभियान: 18 अभियुक्त गिरफ्तार, ₹76 हजार जुर्माना वसूला
Buxar, Buxar | Apr 20, 2025 जिले में अलग अलग इलाकों से पिछले 24 घंटे में कुल 18 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेज दिया गया है। पुलिस के अनुसार हत्या के प्रयास में 3, जुआ अधिनियम में 3, शराब के सेवन में 8, शराब बरामदगी 2 वारंट में 1 व अन्य मामलों में 1 अभियुक्त को गिरफ्तार कर जेल भेजा गया। पुलिस के द्वारा जगह-जगह वाहन चेकिंग अभियान भी चलाया गया। जिसमें 76 हजार रूपए जुर्माना वसुला गया।